e shram card se job kaise paye 2026: ई-श्रम कार्ड से 2026 मे जॉब कैसे पाए, घर बैठे जॉब के लिए आवेदन करे

भारत सरकार ने देश के श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद श्रमिकों को 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का लाभ भी मिलता है।

अब सरकार ने इस योजना को नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल से जोड़ दिया है। इसका सीधा फायदा यह हुआ है कि जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड है, वे अब इसके माध्यम से सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे श्रमिकों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं और नौकरी पाना पहले से आसान हो गया है।

सरकार ने e-Shram पोर्टल पर “Looking For A Job” नाम का नया विकल्प शुरू किया है, जिसकी मदद से आप अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर आसानी से नौकरी खोज सकते हैं। इस सुविधा के जरिए आप सीधे ऑनलाइन जॉब के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि ई-श्रम कार्ड से जॉब कैसे पाएं, तो इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। यहां आपको नौकरी खोजने और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप आसान भाषा में आपको बताने वाला हु, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने लिए उपयुक्त नौकरी आसानी से ढूंढ पाएगे।

सभी ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आप ई-श्रम कार्ड के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर सीधे नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार जॉब प्राप्त कर सकते हैं। अब नौकरी ढूंढने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है।

ई-श्रम पोर्टल के डैशबोर्ड पर अब “Looking For A Job” विकल्प सक्रिय हो चुका है, जिसकी सहायता से आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार आसानी से नौकरी तलाश कर सकते हैं।

अब तक सरकार ई-श्रम कार्ड योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने के लिए गुजारा भत्ता, मासिक पेंशन और बीमा सुरक्षा जैसे लाभ प्रदान कर रही थी। लेकिन अब ई-श्रम पोर्टल को नेशनल करियर सर्विस (NCS) से जोड़ने का फैसला किया गया है। इसके परिणामस्वरूप ई-श्रम कार्ड धारकों को अब बेहतर रोजगार और करियर के नए अवसर मिल सकेंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को एक ही प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अब कोई भी पंजीकृत श्रमिक अपनी प्रोफाइल के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर नौकरी खोज सकता है।

श्रमिकों की योग्यता, रुचि और स्थान को ध्यान में रखते हुए पोर्टल पर उपलब्ध नौकरियों की सूची नियमित रूप से अपडेट की जा रही है। सभी जानकारी ध्यान से देखकर श्रमिक अपनी पसंद की नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

नेशनल करियर सर्विस एक ऐसा मंच है जहां पर आपको कई छोटी-बड़ी कंपनियां मिलेगी जो नौकरी के लिए आवेदन का अवसर प्रदान करती है। इस पोर्टल पर आप जॉब ढूंढ भी सकते हैं और कर्मचारी नियुक्त भी कर सकते हैं, दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। ई-श्रम पोर्टल को अब नेशनल करियर सर्विस से जोड़ा जा रहा है जिसके चलते ई-श्रम कार्ड धारकों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर आसानी से नौकरी मिल सकती है।

ई-श्रम कार्ड से कौन-कौन सी नौकरी मिल सकती है?
ई-श्रम कार्ड के माध्यम से NCS पोर्टल पर सूचीबद्ध वर्क फ्रॉम होम और ऑफिस आधारित दोनों तरह की नौकरियां प्राप्त कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों को सरकारी और प्राइवेट जॉब, महिला एवं पुरुषों के लिए नौकरियां, दिव्यांगजनों के लिए विशेष नौकरियां, साथ ही बिना अनुभव वाले आवेदकों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं।

ई-श्रम कार्ड से नौकरी पाने के लिए पात्रता

ई-श्रम कार्ड के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी—
●आप श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक होना अनिवार्य है।
आपके पास मान्य ई-श्रम कार्ड होना अनिवार्य है।

● आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।

● आवेदक के परिवार की सालाना आय ₹60,000 से कम होनी चाहिए।
● बेरोजगार नागरिकों को भी इस योजना का लाभ लेने की अनुमति दी गई है।

E Shram Card Job के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
ई-श्रम कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी

ई-श्रम कार्ड से जॉब के लिए आवेदन कैसे करें?

ई-श्रम कार्ड के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें—

सबसे पहले e-Shram पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर मौजूद “Go To Main Page” विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद “Already Registered – Login” के विकल्प को चुनें।
अब खुले हुए पेज पर आधार से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Submit करें।
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज कर वेरीफाई करें।
OTP सत्यापन के बाद आप आधार नंबर या UAN नंबर की मदद से लॉगिन करें।
लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड पर दिए गए “Looking For A Job” विकल्प पर क्लिक करें।
अब नौकरी से संबंधित मांगी गई सभी जानकारी भरकर “Search” बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपकी योग्यता और रुचि के अनुसार नौकरियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
जिस नौकरी के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने दिए गए “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
आगे दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

इस तरह आप आसानी से ई-श्रम कार्ड के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment